राजपूताना परिवार मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

राजपूताना परिवार मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

नोएडा। सेक्टर 52 स्तिथ सामुदायिक केंद्र में राजपूताना विकास महासभा गौतम बुद्ध नगर द्वारा राजपूताना परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रहे  करण सिंह (वरिष्ठ आईएएस) पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समारोह की अध्यक्षता की गई l

समारोह में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं से बिना दहेज के शादी करने की अपील की गई साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर वीएस चौहान अध्यक्ष- प्रकाश अस्पताल समूह द्वारा अपने उद्बोधन में क्षत्रिय समाज को उच्च शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बनाए जाने के लिए कार्य करने की बात कही ठाकुर एन पी सिंह अध्यक्ष डीडीआरडब्लूए गौतम बुध नगर द्वारा समाज की एकता पर बल दिया गया l अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर शैलेंद्र बहादुर द्वारा बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अच्छे संस्कार प्राप्त करने एवं सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करके आगे बढ़ाने की बात बताई l 

समारोह का संचालन राजपूताना विकास महासभा के अध्यक्ष एस.पी. सिंह चौहान द्वारा किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में राजपूताना महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लवेश सिसोदिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर, आशीष कुमार सिंह जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी गौतम बुध नगर, राजीव सिंह एसपी इंटेलिजेंस गृह मंत्रालय भारत सरकार, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक चौहान, केपी सिंह राघव, पर्वेंद्र शेखावत, राकेश चौहान, एमपी सिंह, जितेंद्र नारायण, एस के सिंह पूर्व जीएम यमुना प्राधिकरण, मानसिंह प्रधान रोहतास चौहान के साथ समाज के बहुत ही गणमान्य जन उपस्थित रहे और लगभग 500 राजपूताना परिवारों ने इस समारोह में भाग लिया।

राजपूताना विकास महासभा की ओर से अध्यक्ष एसपी सिंह चौहान, नरेश चौहान  महासचिव, ललित चौहान कोषाध्यक्ष, ओमपाल सिंह गौर, महिपाल सिंह योगेश चौहान चेतन कुमार रवि चौहान सुनील राजपूत लवेश राजपूत जितेंद्र कुमार सिंह आलोक सिंह आनंद सिंह शैलेंद्र चौहान डॉ भीम सिंह अरविंद सिंह भूप सिंह जीएस राणा आदि ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया ।


????????
 निवेदक
 एस पी सिंह चौहान 
अध्यक्ष -राजपूताना विकास महासभा (रजिस्टर्ड) गौतम बुध नगर 
#8 2 8 5 00 16 00