टहलने के लिए निकले युवक की अज्ञात परिस्थितियों में हुई मौत

टहलने के लिए निकले युवक की अज्ञात परिस्थितियों में हुई मौत

गाजीपुर,  बरेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छूतीहार गांव के पास रविवार की भोर में   सर्विस लेन के किनारे अधेड़ का शव मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया । दौड़ने वाले नौजवानों की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने रामजी यादव(48) वर्ष पुत्र राजाराम यादव निवासी छूतिहार के रूप में पहचान की।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाराम यादव का बड़ा पुत्र रामजी यादव देर रात को घर के बरामदे में अकेले सोए थे। दूसरे घर में पत्नी भी सोई हुई थी। पत्नी ने बताया कि 2 बजे रात में खासने की आवाज सुनकर बरामदे में देखा तो उनका पता नहीं चला तो लगा टहलने के लिए निकल चुके हैं वह प्रति दिन 3 बजे भोर में ठहरने के लिए जाते थे तब तक सुबह सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन मार्ग के किनारे औधे मुंह अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। यह जानकारी सेना की तैयारी करने वाले नौजवानों द्वारा रामजी यादव के रूप में पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आग की तरह यह बात फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास प्राइमरी स्कूल के शौचालय में खून के दाग धब्बे मिले हैं जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हत्या की आशंका को लेकर घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हत्या के पर्दाफाश की मांग करने लगे। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया । मृतक की दो शादियां हुई थी पहली पत्नी उसा देवी की एक बेटी का शादी हो चुकी है ।वह मायके रहती है।वहीं दूसरी पत्नी मीना देवी अपने पति रामजी यादव के साथ रहती हैं। मीना देवी से डिंपल यादव 17 उम्र वर्ष, झूनी (12) वर्ष, रिशु (10 )वर्ष तीन लड़कियां और एक गोलू 5 वर्ष का लड़का है। घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।हत्या को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस

 संदर्भ में वरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क किनारे शव मिला है परिजन द्वारा शिनाख्त कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।परिजन द्वारा तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी