तरुण मित्र परिषद ने विद्यार्थियों को बाटी पाठ्य सामग्री एवं छात्रवृत्ति के चैक

तरुण मित्र परिषद ने विद्यार्थियों को बाटी पाठ्य सामग्री एवं छात्रवृत्ति के चैक

नोएडा। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद ने अपने वार्षिक समारोह  मे साधनहीन विद्यार्थियों की मदद की । इस अवसर पर उपस्थित नोएडा के समाजसेवी विक्रम सेठी के प्रयास से नोएडा स्कूलों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी सभी पाठ्य सामग्री एवं छात्रवृत्ति के चैक उपलब्ध कराए गए ।

कमर्शियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मे आयोजित 48वें वार्षिक समारोह  का दीप प्रज्वलित करते हुए डी. एस. ग्रुप  के निदेशक पियूष गुप्ता ने परिषद द्वारा गत 48 वर्षों से निरन्तर  किए जा रहे समाज सेवा कार्यों की प्रशंसा की । विशिष्ट अतिथि निगम पार्षद अल्का राघव ने कहा कि साधनहीन विद्यार्थियों को उनके अध्ययन  मे सहयोग हेतु पाठ्य सामग्री प्रदान  कर देश की भावी पीढ़ी को साक्षर बनाने मे बहुमूल्य योगदान  दे रही है ।

कार्यक्रम  की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक इन्दर चंद जैन बड़जात्या ने की। परिषद  के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन (मनोनीत  निगम पार्षद) ने बताया कि परिषद अपने वार्षिक समारोह को भी सेवा सहायता के रूप  मे मनाती है ।

मनोज कुमार जैन ने बताया कि संरक्षिका सुधा गुप्ता की ओर से सभी विद्यार्थियों को यूनीफॉर्म के अनुसार ऊनी स्वेटर भी उपलब्ध  कराएं जाएंगे । 

परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि आज इस भव्य कार्यक्रम मे 400 से अधिक साधनहीन विद्यार्थियों को जीवन पब्लिशिंग हाउस द्वारा सहायक पाठ्य पुस्तकें, धर्मपाल सत्यपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रजिस्टर व कापियां व अन्य स्टेशनरी के अतिरिक्त 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग हेतु रु. दो लाख मूल्य की छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं।

वार्षिक समारोह मे सभी को अल्पाहार वितरित किया गया। श्रीमंदर जैन व संरक्षिका सुधा गुप्ता ने परिषद द्वारा प्रकाशित 48वीं वार्षिक स्मारिका संकल्प और सहयोगो का विमोचन  किया। 

समारोह  मे विशिष्ट अतिथिगण  नवीन आनन्द प्रकाश जैन, ज्योतिषाचार्य  मोती मेहता, संगठन सचिव  राकेश जैन,  सहसचिव आलोक,  रविन्द्र कुमार, राम अवतार शर्मा, विनीत शर्मा, राम किशोर  शर्मा आदि प्रमुख  रूप से उपस्थित थे ।