पैंतीस किलो गौ मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार
गाज़ीपुर - शुक्रवार को तड़के सुबह जंगीपुर पुलिस ने दबिस देकर लगभग पैंतीस किलो गौ मांस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जंगीपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 गुरुसेवक नगर कालोनी के एक घर में एक गौ तस्कर गौ मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई जंगीपुर पुलिस ने मय फोर्स के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए चिन्हित भवन पर पहुंची और शाने अहमद उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र अताउल्लाह कुरैशी के पास से लगभग 35 किलो के गौ मांस बरामद कर थाने ले आई।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


