एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में मनाया गया तीज महोत्सव

एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में मनाया गया तीज महोत्सव

नोएडा। सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में आयोजित तीज उत्सव में सीनियर्स में कुसुम और यंगस्टर्स में मोनिका तीज क्वीन चुनी गईं। कल्चरल प्रोग्राम में जहां यंगस्टर्स ने डांस से धमाल मचाया, वहीं सीनियर्स ने अपनी डांस के अलावा गीत संगीत प्रतिभा से रोमांचित किया।

उत्सव में दो वर्गों में तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में कुसुम और युवा वर्ग में मोनिका को तीज क्वीन चुन जजों ने क्राउन से नवाजा और क्वीन सैश पहनाया। तीज क्वीन के सीनियर वर्ग में नीता गोयल और युवाओं में शर्मिला रनर्स अप रहीं।

एल्डिको आमंत्रण प्रेसिडेंट निखिल सिंघल ने कहा, "तीज उत्सव के दौरान सावन के गीत और तीज के परंपरागत गीतों ने समां बांध दिया। झूला झूलने और डीजे की धुन पर सामूहिक नृत्य में सभी ने भाग लिया।"

उत्सव में नीता माथुर, रूही और कोमल ने जज की भूमिका निभाई, जबकि शीला टंडन ने कार्यक्रम का संचालन किया। देर शाम तक चले तीज उत्सव के मौके पर संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीनियर महिलाओं और युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।

विशेष योगदान:

एल्डिको आमंत्रण प्रेसिडेंट निखिल सिंघल, वाइस प्रेसिडेंट ऋषि पुरवार, अनिरुद्ध गौड़, रोली माथुर, रीता गुप्ता, ईरा गर्ग आदि का विशेष योगदान रहा।

तीज क्वीन विजेताओं के नाम: 

- सीनियर वर्ग: कुसुम (तीज क्वीन), नीता गोयल (रनर्स अप)
- युवा वर्ग: मोनिका (तीज क्वीन), शर्मिला (रनर्स अप)