सैकड़ों बच्चियों को दिखाई द केरला स्टोरी

सैकड़ों बच्चियों को दिखाई द केरला स्टोरी

नोएडा। आज अभाव ग्रस्त क्षेत्र के सैकड़ों बच्चियों को एकत्रित करके स्मार्ट भारत मॉल ने एक पूरा ऑडिटोरियम बुक कर द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गई कार्यक्रम में प्रसिद्ध सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता सुबुही खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने फिल्म समाप्ति के बाद बच्चियों को फिल्म का संदेश भी समझाया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय धरोहर आयुर्वेदिक केंद्र सेक्टर 34 व आरुणि संस्कार केंद्र सेक्टर 66 द्वारा किया गया। आरूणी संस्कार केंद्र के संस्थापक मयंक हिंदू ने बताया कि इस आयु वर्ग की बच्चियां विशेष टारगेट होती हैं इसलिए इस आयु वर्ग को चयन किया गया यह फिल्म दिखाने के लिए ताकि इनको सही संदेश सही दिशा मिले।