एडवांट के 'अपटाउन' में 'संग संगीत बैंड' ने जमाया रंग, लोगों ने संगीत का लिया भरपूर आनंद

एडवांट के 'अपटाउन' में 'संग संगीत बैंड' ने जमाया रंग, लोगों ने संगीत का लिया भरपूर आनंद

नोएडा: हाल ही में 'अपटाउन बाय एडवांट' में लाइव म्यूज़िक की एक शानदार शाम का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर 'संग संगीत बैंड' ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। बैंड ने रेट्रो क्लासिक्स, दिल को छू लेने वाले गानों और जोश से भरे लोकप्रिय गानों की शानदार प्रस्तुति दी। इस इवेंट में शहर भर से म्यूज़िक के शौकीन, परिवार और लोग शामिल हुए। इस शानदार शाम के साथ नोएडा के सबसे बेहतरीन लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर 'अपटाउन बाय एडवॉट' की पहचान और मज़बूत हुई।

यहां शाम को लोगों की ज़बरदस्त भीड़ उमड़ी। मेहमान सदाबहार गानों पर झूमते-गाते और इस संगीतमय माहौल का आनंद लेते नज़र आए। पुरानी यादें ताज़ा करने वाले गानों से लेकर आज के हिट गानों तक बैंड की शानदार और अलग अलग परफॉर्मेंस ने एक ऐसा यादगार अनुभव बनाया जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आया।

सिर्फ शॉपिंग और खानपान तक सीमित न रहकर, इस लाइव म्यूज़िक ईवनिंग का उ‌द्देश्य लोगों को एक यादगार और खास अनुभव देना था। यह आयोजन 'द अपटाउन इफ़ेक्ट' की सोच को दर्शाता है। 'द अपटाउन इफ़ेक्ट लाइव मनोरंजन, कम्यूनिटी इंगेजमेंट और यादगार पलों के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने पर आधारित है। इस अवसर पर 'अपटाउन बाय एडवांट' एक वाइब्रेट सोशल डेस्टिनेशन में बदल गया। यहां लोग सुकून के पल बिताने, आपस में जुड़ने और लाइव म्यूज़िक का भरपूर आनंद लेने के लिए इक‌ट्ठा हुए।

अपटाउन बाय एडवांट के एक प्रवक्ता ने इस अवसर पर कहा, "अपटाउन बाय एडवांट में हम हम शॉपिंग ही नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा ज्यादा बेहतर अनु‌भव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 'संग-संगीत' जैसे लाइव म्यूज़िक इवेंट लोगों को एक साथ लाते हैं और आने वालों को आराम करने, एक-दूसरे से जुड़ने और सुखद यादें बनाने का मौका देते हैं। इस इवेंट को मिले शानदार रिस्पॉन्स से हमें 'अपटाउन' को मनोरंजन और लाइफस्टाइल के अनुभवों के लिए एक पसंदीदा जगह बनाए रखने का हौसला मिलता है।"

इस इवेंट की सफलता ने 'अपटाउन बाय एडवांट' को सिर्फ़ शॉपिंग और खानपान ही नहीं, बल्कि शानदार अनुभव देने वाली जगह के रूप में और मज़बूत किया है। यहाँ समय-समय पर लाइव म्यूज़िक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्योहारों के खास आयोजन और पूरे परिवार के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। रेस्टोरेंट, कैफ़े और रिटेल ब्रांड्स के साथ यादगार अनुभव देकर 'अपटाउन बाय एडवांट' नोएडा में मनोरंजन और लाइफ़स्टाइल का एक पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है।