जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए की अनूठी पहल को डॉ महेश शर्मा ने सराहा

जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए की अनूठी पहल को डॉ महेश शर्मा ने सराहा

नोएडा। सेक्टर 47 जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में वरिष्ठ नागरिकों के बीच बढ़ता अकेलापन समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव का एहसास कराते हैं।

डॉ शर्मा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ज्योति डी त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह आयोजित हो रहा यह वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह है।जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आपसी संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

ये अपने आप में एक अनूठी पहल है और अन्य आरडब्ल्यूए के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में फोनरवा (FONRWA) के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा तथा भाजपा मंडल प्रभारी नीरज चौधरी भी उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष ज्योति डी त्रिपाठी, महासचिव अमित भट्टाचार्जी, उपाध्यक्ष गौरव अत्री, कोषाध्यक्ष ऋषि जैन, सुरक्षा प्रभारी अंकुर भटनागर एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही सोसायटी के निवासियों द्वारा गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।