मकान को ध्वस्त करने गए प्राधिकरण के दस्ते और पुलिस को वापस हटना पड़ा
क्यामपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भारतीय किसान यूनियन भानू के एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर के मकान को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ प्राधिकरण का दस्ता भेजा गया लेकिन भारतीय किसान यूनियन भानू की तत्परता के कारण यूनियन के सभी साथी एक साथ उक्त स्थान पर पहुंच गए और प्राधिकरण के दस्ते और पुलिस को वापस हटना पड़ा।

यशपाल नागर का यह मकान 1992 से बना हुआ है जिसमें उनकी भैंस रहती है दुकान और घर बना हुआ है लेकिन प्राधिकरण की अपनी गलत नीतियों के कारण उनके मकान को ध्वस्त करना चाहती है और उसमें पांच प्रतिशत के प्लॉट लगा दिए गए हैं जो गलत तरीका है भारतीय किसान यूनियन भानू प्राधिकरण की इस गलत नीति का पुरजोर विरोध करती है प्राधिकरण के द्वारा यूनियन से वार्ता करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल भी बुलाया गया लेकिन वार्ता के लिए वहां कोई अधिकारी नहीं मिला तो प्रतिनिधि मंडल वापस लौट आया,तब यह निर्णय लिया गया कि जब तक उक्त प्रकरण का निस्तारण नहीं होता है तब तक भारतीय किसान यूनियन भानू का अनिश्चितकालीन धरना विधिवत चलता रहेगा इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ओमवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधाना, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, ठाकुर सत्यवीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ,एनसीआर प्रमुख सतबीर मुखिया आनद दरोगा जी, अमित गौड़,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिखलेश सिंह, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विकास सक्सेना, मिली चौहान ,ममता तिवारी, नेपाल दरोगा जी सुखबीर नागर , संजय जायसवाल,अंकित नागर सदर तहसील सचिव, युवा जिला अध्यक्ष नीरज भाटी परमिंदर मावी, करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक प्रवीण भारतीय अपनी पूरी टीम के साथ, मनोज नागर ,संजीव कुमार, मोहित भाटी,बानी ,राहुल चंदीला, कपिल भाटी, गौरव भाटी ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


