वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - संग्राम सिंह

वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - संग्राम सिंह

नोएडा महानगर की कोर कमेटी क्षत्रिय करणी सेना द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में ठाकुर विपिन सिंह सूर्यवंशी प्रदेश प्रवक्ता और नोएडा महानगर के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह ने वीरेंद्र सिंह तोमर को न्याय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ चलने का आवाहन किया ।

इस अवसर पर भारी संख्या में क्षत्रिय समाज और सनातनीय लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें विश्वास दिलाया कि वे 7 दिसंबर को लाखों की तादात में छत्तीसगढ़ चलेंगे और भाई को न्याय दिलाएंगे

क्षत्रिय करणी सेना नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने कहा कि वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम सभी एकजुट हैं हम 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाले क्षत्रिय महापंचायत में शामिल होंगे और वीरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में अपनी आवाज उठाएंगे इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में नारे लगाए और छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की मांग  की मौके पर मौजूद रहे सूरज परिहार आशीष चौहान लकी चौहान आदित्य चौहान मनीष राणा प्रिंस शर्मा रोहित ठाकुर