नोएडा में पार्टी का बदलेगा अंदाज, बिना शराब के नियोन लाइट्स के बीच होगी ‘कॉफी रेव’
मविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: 10 अक्टूबर को सेक्टर-141 में होगा ‘GLOWOUTT’ का आयोजन
नोएडा। नोएडा में युवाओं के मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब पार्टी और नाइटलाइफ का मतलब केवल शराब, डांस और तेज संगीत तक सीमित नहीं रह गया है। युवाओं को मनोरंजन के साथ खेल, कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नोएडा की डिजिटल सिटी कम्युनिटी नोएडाग्राम ने एक नई ऑफलाइन कम्युनिटी ‘OUTTCLUB’ की शुरुआत की है।इस पहल के तहत पहला कार्यक्रम ‘GLOWOUTT’ शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा के सेक्टर-141 स्थित पिकल फ्लो सोशल में आयोजित किया जाएगा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ मानसिक स्वास्थ्य, सांस्कृतिक, शारीरिक गतिविधियों और सामाजिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। नियोन और यूवी लाइट्स के बीच लाभदायक अनुभव

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के इनडोर एरिना को विशेष नियोन और अल्ट्रावायलेट (यूवी) लाइट्स की सहायता से आकर्षक ‘ग्लो इन द डार्क’ स्पेस में मॉडिफाई किया जाएगा। यहां प्रतिभागियों को एक ही शाम में कई अलग-अलग गतिविधियों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत डांस मूवमेंट थेरेपी से होगी, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक गतिविधियों और मानसिक सहजता से जुड़ने का अनुभव मुहैया होगा। इसके बाद मितव्यवाई नियोन पेंटिंग का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को फ्लोरोसेंट रंगों से अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यूवी और नियोन लाइट्स से जगमगाते विशेष कोर्ट पर ‘ग्लो पिकलबॉल’ खेलने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम का अंतिम एक घंटा विशेष ‘कॉफी रेव’ के नाम रहेगा, जिसमें दिल्ली के डीजे एनी टाइम लाइव संगीत प्रस्तुत करेंगे। कॉफी, संगीत, नियोन और लेजर लाइट्स का संयोजन पारंपरिक शराब-सख्त गतिविधियों से अलग मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा।
शराब के बिना भी यादगार हो सकती है नाइटलाइफ़ : आशीष भार्गव
OUTTCLUB एवं नोएडाग्राम के संस्थापक आशीष भार्गव ने बताया कि नोएडा में युवाओं के लिए मनोरंजन की नई संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “नोएडा में शानदार नाइट आउट के लिए शराब की आवश्यकता नहीं है। आज के युवा कॉफी के साथ संगीत का आनंद लेना चाहते हैं, खेलना चाहते हैं, कुछ नई रचना चाहते हैं और नए लोगों से वास्तविक रूप से जुड़ना चाहते हैं।
OUTTCLUB इसी तरह सोच को एक सामुदायिक मंच प्रदान करने की पहल है। GLOWOUTT के माध्यम से हम थेरेपी, कला, खेल और संगीत को एक ही शाम में एक साथ ला रहे हैं।”युवाओं को सामाजिक गतिविधि का मिलेगा नया मंच आयोजकों का कहना है कि OUTTCLUB का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि युवाओं को डिजिटल दुनिया से बाहर निकालकर वास्तविक सामाजिक संबंध बनाने के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस पहल के माध्यम से खेल, संगीत, रचनात्मक गतिविधियों और साझा अनुभवों को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण डांस मूवमेंट थेरेपी, नियोन पेंटिंग, ग्लो पिक्लबॉल और लाइव डीजे के साथ कॉफी रेव होंगे।


