रजक धोबी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपाल दिवाकर को दी गई श्रद्धांजलि

रजक धोबी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपाल दिवाकर को दी गई श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। रजक धोबी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपाल दिवाकर की शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रघुनाथ फार्म हाउस जीटी रोड गाजियाबाद में किया गया। श्रीपाल दिवाकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, शोक सभा में संत गाडगे धोबी समाज सुधार समिति के अध्यक्ष रामावतार महामंत्री रमेश चंद्र चौहान धोबी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड धोबी, बलबीर सिंह अशोक कुमार पवन कुमार चमन लाल शाहिद अनेक लोगों ने भाग लिया शोक सभा में 2 मिनट का मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रामअवतार एवं रमेश चन्द चौहान धोबी जितेंद्र गौड धोबी ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीपाल दिवाकर रजक धोबी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता थे रजक धोबी समाज के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे सुख-दुख में शामिल होते थे उनके निधन से रजक धोबी समाज को भारी छाती हुई है इसकी भरपाई करना मुश्किल है श्रीपाल दिवाकर काफी समय से बीमार चल रहे थे बीमारी के चलते 23 फरवरी 2024 को निधन हो गया था।

जितेंद्र गौड धोबी ने बताया की उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी ने भी श्रीपाल दिवाकर के निधन पर गहरा दुख और शोक प्रकट किया है उनका 6 मार्च 2024 को शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।