सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम सिंह यादव के आदेश अनुसार कैंप कार्यालय नेताजी नेपाल सिंह मार्केट सोरखा सेक्टर 115 पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुंदर यादव ने कहा यूं ही नहीं कोई नेता जी बन जाता नेताजी के द्वारा गरीब मजदूर पिछड़ा अल्पसंख्यक हर समाज के तबके को मजबूत करने का काम किया हर क्षेत्र में उन्होंने विकास किया नेताजी के द्वारा किए गए विकास एवं प्रदेश में किए गए विकास उल्लेखनीय एवं शब्दों में बताना मुश्किल है अनेकों अनेक काम नेताजी के द्वारा किए गए।

इस मौके पर भाकियू क्रांति प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव ने बताया नेताजी मुलायम सिंह ने रक्षा मंत्री रहते हुए देश के सैनिकों के लिए सम्मान देने का कार्य किया आज भी सेना में शहीद होने वाले फौजियों को उनके घर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाता है हर गरीब मजदूर तबके के लोगों की मदद करना एवं समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने हर वर्ग को मजबूत करने का कार्य क्या है हमारे हृदय की गहराइयों से यही सच्ची श्रद्धांजलि है। 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

इस मौके पर उपस्थित रहे राजन ठाकुर विवेक मौर्य लोकेश पहलवान शेखर लंबरदार विजेंद्र यादव पूरन यादव सुखबीर पहलवान मलेशियाय निजाम खान आदि लोग उपस्थित रहे।