तुषारकांत कुँअर को मिला 'वृद्ध सेवा सम्मान 2025'
नई दिल्ली। सर्व समाज फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषारकांत कुँअर को SHEOWS द्वारा 'वृद्ध सेवा सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वृद्धजनों की सेवा और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर SHEOWS के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जी.पी. भगत और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव श्री भरत लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कुँअर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। सर्व समाज फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।


