दो दिवसीय मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा में 8 जुलाई और 9 जुलाई को दो दिवसीय मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्रों को संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्य प्रणालियों से अवगत करवाना है।

आज आवश्यकता है कि छात्रों का बहुमुखी विकास हो और वे अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त कर सकें और स्वयं भी अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में नोएडा, दिल्ली के 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 209 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
आज संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न कमेटियों की कार्यप्रणाली विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई।दिनांक 9.7.25 को कार्यक्रम का समापन अच्छा वक्तव्य प्रस्तुत करने वाले छात्रों के पुरस्कार वितरण द्वारा होगा।


