आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में नहायेंगे ऐतिहासिक स्मारक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ज़्यादातर ऐतिहासिक इमारतें भारतीय पुरात्विक सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आते है लेकिन ऐतिहासिक महत्त्व की बहुत सी ऐसी इमारतें भी है जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है| दिल्ली सरकार के अंतर्गत ऐसी कुल 71 इमारतें है जिनके पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग इन इमारतों के इतिहास से भी परिचित हो सकें और ये स्थान पर्यटन के क्षेत्र के रूप में उभर सकें| सरकार द्वारा यहां यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा|
जर्जर हो चुकी दारा शिकोह लाइब्रेरी को मिली नई पहचान, कुदेसिया बाग़ का भी किया गया संरक्षण
कश्मीरी गेट पर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित दारा शिकोह की लाइब्रेरी वर्षों से जर्जर हालत में थी| इस लाइब्रेरी की छत और दीवारें रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो चुकी थी| यमुना नदी से बेहद नजदीक होने के कारण यहां हर समय सीलन की समस्या होती थी| केजरीवाल सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत को प्राथमिकता देते हुए संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम किया गया है और जल्द ही यहां संग्रहालय की शुरुआत करने वाली है|
दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ को संरक्षित करने का काम भी किया गया है| सरकार ने यहां इमारतों के रखरखाव का तो काम किया ही है साथ ही यहां मौजूद बाग़ को भी एक नया स्वरुप दिया है| जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे| दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ में भी एक संग्रहालय की शुरुआत की जाएगी|
मालचा महल और अज़ीमगंज सराय का भी बदलेगा स्वरुप
केजरीवाल सरकार सुंदर नगर स्थित अजीमगंज सराय को भी संरक्षित करने के तहत उसके पुनर्विकास का काम करवा रही है| सराय के पुनर्विकास का कार्य 2 फेज में होना है| वर्तमान में पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है| सरकार एक अन्य ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत मालचा महल के पुनर्विकास के कार्य को भी जल्द शुरू करने वाली है|
आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में नहायेंगी ये ऐतिहासिक इमारतें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
केजरीवाल सरकार के अंतर्गत आने वाली दिल्ली की कुछ प्रमुख ऐतिहासिक इमारतें आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में जगमगायेंगी| सरकार इन जगहों पर 15 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी|
- बिरजी खान का मकबरा, आर.के.पुरम सेक्टर-3
- बारादारी, कुदेसिया बाग़
- बारा लाओ का गुम्बद, वसंत उद्यान
- गोल गुम्बद, लोदी रोड फ्लाईओवर
- पेक का मकबरा, मुकरबा चौक


