दो दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

दो दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गौतमबुद्धनगर शाखा में चेयरमैन सीए दिलीप कुमार सिंह और सीकासा चेयरमैन सीए विमल कुमार के कार्यकाल में दो दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद और क्षेत्रीय परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे। सीए अनुज गोयल केंद्रीय परिषद के सदसय, सीए ज्ञान चंद मिश्रा, केंद्रीय परिषद के सदसयगण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में कई पेपर प्रेसेंटर ने भाग लिया और विभिन विशियो पर अपना पेपर पेश किया ! इस कार्यक्रम में सेशन स्पीकर रहे सीए अतुल अग्रवाल जी,सीए गिरीश नारंग जी ,सीए कमल गर्ग, श्रीपाल जैन, सीए नेहा दत्ता, सीए सुभाष चंद्र अग्रवाल, संजय बेर्री, आशीष भाला, सीए अनिरुद्ध तिवारी और अन्य जजस भी मौजूद रहे ! इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषियो पर चर्चा हुई। यह जानकारी आईसीएआई की गौतमबुद्धनगर शाखा के सीकासा चेयरमैन सीए विमल कुमार ने दी।

इस कार्यक्रम में  गौतम बुध नगर की शाखा के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार सिंह, सीए श्वेता अग्रवाल उपाध्यक्ष, सीए सतीश तोमर, शाखा सचिव, सीए गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष और सीए विमल कुमार, सीकासा अध्यक्ष,सीऐ मयंक गर्ग, सीए पवन चौहान ,सीए अलोक मिश्रा सीए के. सी. गुप्ता कार्येपालिका सदस्य कई वरिष्ठ सदस्यगण, मीरा किशोर ब्रांच प्रमुख और भी कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे! 300 से अधिक स्टूडेंट्स ने इस सम्मेलन में भाग  लिया ! नोएडा और उत्तर प्रदेश की अन्य शाखाओं के सभी सीए और स्टूडेंट्स ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।