विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर यूपीपीसीएल के अधिकारियों की चर्चा
नोएडा। सेक्टर में विद्युत आपूर्ति एवं इससे संबंधित अन्य सभी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के लिए आज RWA BCD, सैक्टर 48 द्वारा यूपीपीसीएल के अधिकारियों जिनमें जे ई, एसडीओ एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शामिल थे को अपने सेक्टर में मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया।
इस मीटिंग में खस्ता हाल जर्जर हो चुके बिजली के खभों के तत्काल बदले जाने एवं लूज हो चुके जमफरों की जांच से लेकर नए ट्रांसफार्मर लगवाने पुरानो के रखरखाव एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के नवीनीकरण एवं उनको इंसुलेटेड कवर्ड कंडक्टर के द्वारा बदले जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और इसमें यह भी निश्चित हुआ कि आज की मीटिंग में जो जो काम होना निश्चित हुए हैं उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए आगामी 16.05.26 को पुनः एक समीक्षा बैठक होगी।
आज की मीटिंग में यह भी तय हुआ कि यूपीपीसीएल के अधिकारीगण एक निश्चित अंतराल पर सभी ट्रांसफार्मरों के रख रखाव जिसमें उन पर पड़ रहे लोड और उनकी अर्थिंग की विस्तृत जानकारी भी हमसे सांझा करेंगे ताकि सभी ट्रांसफार्मरों की सेहत और उनकी कार्य क्षमताओं का सही से समय पर आकलन कर आवश्यक उपाय किए जा सकें।


