उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा के लॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में किया अपना विस्तार

उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा के लॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में किया अपना विस्तार

ग्रेटर नोएडा: उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक लिमिटेड (‘उज्जीवन एसएफबी’/‘बैंक’) ने ग्रेटर नोएडा , उत्तर प्रदेश में अपनी नई शाखा खोली है। बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग एवं राजस्व के विविधीकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ना है। उत्तर प्रदेश में 52 शाखाओं के साथ बैंक 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।   

उज्जीवन एसएफबी अपने व्यापक शाखा एवं डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से आकर्षक ब्याज़ दरों पर टर्म डिपोज़िट सुविधाएं पेश करता है। उज्जीवन उन बैंकों में से एक है जोs सबसे उंची ब्याज़ दरों पर फिक्स्ड डिपोज़िट सेवाएं उपलब्ध कराते हैं: 12 महीने और 80 सप्ताह (560 दिनों) की अवधि के लिए, नियमित, एनआरई एवं एनआरओ उपभोक्ताओं के लिए 8.25 फीसदी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.75 फीसदी। इसी अवधि के लिए नॉन-कॉलेबल प्लेटिना# एफडी पर ब्याज़ दर 8.45 फीसदी है। 

उज्जीवन एसएफबी के सेविंग अकाउन्ट में मैक्सिमा और प्रिविलेज सेविंग अकाउन्ट शामिल है, सालाना 7.5 फीसदी तक की ब्याज़ दर*, किसी भी एटीएम से असीमित लेनदेन, नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए ज़्यादा फंड ट्रांसफर, ज़्यादा नकद लेनदेन एवं निकासी सीमा के फायदे देता है। बैंक विशष अकाउन्ट सुविधाएं भी देता है जैसे सीनियर सीटिज़न अकाउन्ट, महिलाओं के लिए गरिमा अकाउन्ट, एनआर अकाउन्ट एण्ड सोल्युशन्स। बैंक के मैक्सिमा, प्रीविलेज और बिज़नेस ऐज करेंट अकाउंट कैश डिपोज़िट की प्रत्यास्थ सीमा, कस्टमाइज़्ड पीओएस, बिज़ीमनी ओडी के माध्यम से ओवरड्राफ्ट सुविधा और फाइनैंशियल बैंक गारंटी देते हैं। उज्जीवन एसएफबी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए उन के घर तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराता है। **
उज्जीवन एसएफबी लघु, छोटे एवं मध्यम उद्यमों को प्रॉपर्टी पर रु 10 लाख से रु 10 करोड़ के ऋण उपलब्ध कराता है। बैंक घर की खरीद, घर में सुधार और कम्पोज़िट लोन (प्लॉट की खरीद औैर निर्माण) के लिए रु 5 लाख से रु 75 लाख तक के हाउसिंग लोन और कम्पोज़िट लोन भी देता है।  
  
इस अवसर पर श्री इत्तिरा डेविस, एमडी एवं सीईओ, उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने कहा, ‘‘ग्रेटर नोएडा , उत्तर प्रदेश में अपनी नई शाखा खोलते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारे पर्सनलाइज़्ड बैंकिंग प्रोडक्ट एवं सेवाएं तथा बचत एवं डिपोज़िट पर प्रतिस्पर्धी ब्याज़ दरें क्षेत्र के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगी। यह विस्तार प्रमुख मास-मार्केट बेंक बनने के हमारे मिशन के अनुरूप है।’ 
   *रु 5 लाख और अधिक की बचत शेष राशि के लिए वैद्य 
** प्रति माह  अधिकतम 4 निःशुल्क डोरस्टैप सेवाएं 
#प्लेटिना एफडी 1 करोड़ से अधिक और 2 करोड़ से कम राशि पर उपलब्ध