उत्तराखंड की बेटी रजनी ढोंडियाल जोशी को मिला सम्मान
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शक्ति वंदन अभियान के तहत NGO सम्मेलन ITS कॉलेज मोहन नगर गाजियाबाद में 25 फरवरी को दोपहर 2:00 मुख्य अतिथि गाजियाबाद के सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर जनरल विजय कुमार सिंह के हाथो आज समाज कार्यों मे उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्तराखंड की बेटी रजनी ढोंडियाल जोशी को सम्मानित किया गया।
मंच पर अपने विचारो को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वो अपना जीवन समाज के जरूरतमंद लोगों को को समर्पित कर चुकी हैं और निरंतर 9 वर्षों से उनका सेवा का कार्य अनेकों माध्यमों से सतत जारी है और आजीवन रहेगा।


