अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विकास बंसल, महासचिव विपिन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता बने
नोएडा। सेक्टर-33 में अग्रवाल मित्र मंडल की कार्यकारिणी का मंगलवार को निर्विरोध गठन हुआ। इसमें विकास बंसल को अध्यक्ष, महासचिव विपिन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता को बनाया गया। वार्षिक आमसभा भी हुई, जिसमें सुशील सिंघल ने वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया और प्रदीप अग्रवाल ने वित्त वर्ष की कार्रवाई पढ़कर बताई।
अग्रवाल मित्र मंडल के चुनाव अधिकारी बलराज गोयल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विकास बंसल महासचिव विपिन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता को निर्विरोध चुना गया है। बाकी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल , नवनीत कुमार गुप्ता, राजकुमार बंसल, सचिव दशरथ बंसल, अनिल गोयल, अमिश राजवंशी , सह सचिव नेत्रपाल अग्रवाल , सुरेंद्र गर्ग, पुनीत गर्ग, सह कोषाध्यक्ष: जोगिंदर बंसल, कार्यकारिणी सदस्य : कुलदीप गुप्ता, निर्मल कांत गोयल, मनोज गोयल , राजकुमार अग्रवाल , रमेश बंसल आलोक कुमार गुप्ता, ललित कुमार सिंघल, विनय कुमार , पंकज अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल चुने गए।
मंच संचालन संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया,
इस अवसर पर श्रीकांत बंसल, अशोक गोयल और टीम के सहयोगी राजेंद्र जैन, संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग , एमजी गुप्ता , मोहनलाल गुप्ता, सुधीर मित्तल और सौरभ अग्रवाल, मुकेश गर्ग, रवि गर्गेश, राजीव जैन, गिर्राज अग्रवाल, बाबूलाल बंसल ,मनोज गोयल, अनिल गोयल , तुषार गोयल, अंकुर गोयल आदि सदस्य मौजूद थे।


