विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस

विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस

नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में विद्यालय का फाउंडेशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के वीरेंद्र सहगल , प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा पांडेय उपस्थित रहे।

विद्यालय में भक्ति संगीत का कार्यक्रम और हवन किया गया। हवन का उद्देश्य 'सर्व हिताय सर्व सुखाय' के भाव से प्रेरित है। विद्यालय की नींव 1988 को रखी गई थी। इसमें विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। हवन के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।