महिला पतंजलि योग समिति ने किया तीन दिवसीय सर्वरोग निवारण योग शिविर आयोजित
नोएडा: महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 3 दिवसीय सर्वरोग निवारण योग शिविर सैक्टर 12 में आयोजित किया गया। संरक्षिका आदरणीया राजबाला दीदी जी की योग कक्षा शिमला पार्क सेक्टर 12 में शिविर लगाया गया। 27/9/25 आज प्रथम दिन शिविर का उद्देश्य - परिवार प्रबोधन को बढ़ावा देना ताकि सनातनी संस्कारों को बढ़ाया जा सके।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित करना, सैक्टर 12 के स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया अपने साथ बैठाकर यज्ञ में आहुति दिलाई गई। कल 28/9/25 को शिविर में बदलते मौसम में योग और यज्ञ का समन्वय रहेगा। महिला पतंजलि योग समिति नोएडा की जिला प्रभारी सभी को पुस्तकें भेंट की l
शिविर में मुख्य अतिथि राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली दीप्ति सांभर, एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरीश जी (मा. नगर संघचालक )
राधाकृष्णन, बालकिशन, वीरपाल सिंह, राकेश पांडे आदि अनेक स्वयं सेवक शामिल हुए । संजीत कुमार सुपरवाइजर सफाई कर्मचारी, शामिल थे। सैक्टर 12 की बहनों ने प्रसाद की व्यवस्था की तथा सबको राम नाम की पुस्तकें भी भेंट की गई।


