यातायात नियमों का पालन करे जीवन संरक्षण पर आयोजित हुई कार्यशाला

यातायात नियमों का पालन करे जीवन संरक्षण पर आयोजित हुई कार्यशाला

नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल में 19 फ़रवरी,2025 को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें यातायात अधिकारी श्री कपिल धामा ने  छात्रों को यातायात नियमों के अनुपालन के महत्व के बारे में उदाहरण देते हुए जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न यातायात-संकेतों  , आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। अंत में सभी ने नियमों व निर्देशों के पालन की शपथ ग्रहण की।

छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था, कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की  प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रकांत ने छात्रों को नियम पालन करने के महत्व बताते हुए जीवन के हर क्षेत्र में नियम पालन की सलाह दी।

विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में  सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता , सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत  रखने में सफल भूमिका निभाते हैं।