युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण देने हेतु वाईएसएस फाउंडेशन और क्लाउडकिंग टेक्निकल की साझेदारी
नोएडा | वाईएसएस फाउंडेशन और क्लाउडकिंग टेक्निकल के मध्य युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण एवं उद्योग-उन्मुख आईटी स्किल्स प्रदान करने हेतु आधिकारिक स्किल चैनल पार्टनरशिप स्थापित की गई है। इस साझेदारी के अंतर्गत युवाओं को करियर मार्गदर्शन, डिजिटल स्किल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट अनुभव, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उद्योग-उन्मुख आईटी स्किल्स, डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, लाइव प्रोजेक्ट एक्सपोजर, प्रैक्टिकल लर्निंग, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आधुनिक तकनीकी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित कर आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए सक्षम बन सकें।
इस संयुक्त पहल के अंतर्गत युवाओं को नई तकनीकों, डिजिटल स्किल्स एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहारिक ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता विकसित करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ एवं करियर उन्मुख गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
इस अवसर पर क्लाउडकिंग टेक्निकल के संस्थापक – श्री धर्मेंद्र शर्मा एवं श्रीमती पुनिती शर्मा, ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक अनुभव, तकनीकी कौशल एवं इंडस्ट्री एक्सपोजर युवाओं के सफल भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला बन चुके हैं। यह साझेदारी नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार एवं स्वरोजगार अवसरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हेड – टेक्निकल स्किल्स एवं फ्रेंचाइज़ – श्री शीतल शर्मा, तथा सेंटर टेक्निकल हेड – श्री मुकेश राय उपस्थित रहे।
वहीं वाईएसएस फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गुप्ता ने कहा कि युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस साझेदारी के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
दोनों संस्थाओं ने भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न स्किल डेवलपमेंट अभियान, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पहल एवं युवा सशक्तिकरण गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्किल्स और इनोवेशन के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर युवाओं को सशक्त बनाना एवं करियर अवसरों का सृजन कर नई दिशा देना •


