महादेव अपार्टमेंट में निवासियों ने पौधारोपण

महादेव अपार्टमेंट में निवासियों ने पौधारोपण

नोएडा। सेक्टर 73 में स्थित महादेव अपार्टमेंट में निवासियों ने पौधारोपण किया, जिसमें अनिरुद्ध राय, हिमांशु चौधरी, राजीव मिश्रा, सुंदर सिंह और सतीश वर्मा  समेत कई लोग मौजूद रहे। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समुदाय के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। निवासियों में खुशी है की मिलकर वो अपने सामने के पार्को को हरा भरा कर रहे हैं वालंटियर 73 के हिमांशु चौधरी ने बताया कि लगातार प्रयासों का फल है कि जिन पार्कों में धूल उड़ाती थी आज वह पर हरे भरे हैं इसमें प्राधिकरण के अधिकारियों का सहयोगी सदा नहीं रहा है आगे भी उम्मीद है ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा जिससे हम अपनी सोसाइटी को चारों तरफ हरा भरा और बच्चों को अच्छा माहौल दे सके।