विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

नोएडा।PNI News। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेक्टर 62 स्थित सब्जी मंडी में हमारा कर्तव्य संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्कूल में अद्विक आर्या सेवा संस्थान द्वारा पीएनआई फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गौतम बुध नगर होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित मोहन जौहरी ने बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और उन्हें इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां वितरण की।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष गुप्ता ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बी कंपलेक्स, आयरन, कैल्शियम, बुखार-खांसी, पेट के कीड़े की दवाइयां वितरण की।

दंत विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र प्रजापति ने सभी बच्चों का दंत परीक्षण कर उन्हें टूथब्रश और टूथपेस्ट वितरण किए।

अद्विक आर्या सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि यह हमारा प्रयास है कि हम समय-समय पर बच्चों के लिए ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाते रहे और और उनको जरूरत की सभी दवाइयां उपलब्ध कराते रहें। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ वृद्धों की सेवा करना है।

पीएनआई फाउंडेशन के संस्थापक पवन राज सिंह ने कहा कि आज बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है।
इस अवसर पर अजीत मिश्रा, विजय कांत मिश्रा, आशीष चौहान, सुजीत मिश्रा, योगेश पटनी, शुभम, दिनेश पांडे, निशु मिश्रा के साथ-साथ संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।