लघु उद्योग भारती नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

लघु उद्योग भारती नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

नोएडा।PNI News। नोएडा फेस 2 स्थित बी 131 यूनिट पर नवनियुक्त लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ हुई। सभी नामित दायित्व वालो का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह का परिचय कराया गया। बैठक में 19 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की होने वाली बैठक पर चर्चा हुई। अधिकतर सदस्यों ने बैठक में जाने के लिए सहमति जताई। बैठक में बुलंदशहर लघु उद्योग भारती इकाई अध्यक्ष हरेन्द्र गुप्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कैसे हम अपने उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। बैठक शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष के. पी. सिंह, सचिव संजय बत्रा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, संभाग अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल ने भाग लिया।