राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ ऐसी बेकद्री

गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर स्थित नसरतपुर शिव मंदिर के पास गुरुवार की सुबह मृत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर पाया गया । मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत नसरतपुर शिव मंदिर के पास वाराणसी से गोरखपुर जा रही फोरलेन पर मृत अवस्था में मोर का शव होने का स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी दी मौके पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 5:00 बजे लोगों ने देखा कि 1 मोर मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है मोर के शव को देखने से अंदाजा लगाया गया की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने के कारण मोर की मौत हो गई है। आश्चर्यजनक यह रहा की सुबह 5:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक ना ही किसी समाजसेवी की नजर पड़ी, ना ही किसी राहगीर की नजर पड़ी ,अगर कहे तो राष्ट्रीय पक्षी मोर की बेकद्री का मामला सामने आया है। यहां कई घंटों तक मोर का शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी राहगीर ने वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। हालांकि, यहां तमाशबीनों की भीड़ जरूर लगी रही। लोग मोर की हालत देखकर अचंभित तो थे, लेकिन थोड़ी देर कानाफूसी करने के बाद फिर से अपनी राह पर चल पड़ते। दोपहर बाद जब मिडीया ने वन क्षेत्राधिकारी सोभनाथ यादव को मोर का शव पड़ा होने की सूचना दी, तब जाकर मौके पर तुरंत वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोर को बोरे में भरकर वहां से उठाया और उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गए। अभी मोर की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है, की मोर रात्रि में घूमते हुए सड़क को पार करने की कोशिश किसी अज्ञात वाहन की जद में आ गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई ।आश्चर्य की बात यह है कि पेट्रोलिंग के लिए लगे 112 नंबर की गाड़ी की भी नजर ईस मोर पर क्यों नहीं पड़ी जबकि लगभग 8 घंटे तक राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव सड़क पर पड़ा रहा ।