जयरामपुर गांव मे चबूतरे पर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा दुर्घटना को दावत
बिरनो (गाजीपुर ) स्थानीय थाना अंतर्गत जयरामपुर गांव मे अभी भी क्षेत्र में लोहे के पुराने विद्युत पोल जो विगत पिछले कई सालों से लगे हुए हैं। आज उनकी दयनीय स्थिति के कारण हुए नीचे से जर्जर हो चुके हैं ।तथा किसी तरह वह खड़े हैं ।परिणाम यह है कि कभी किसी दिन कोई बहुत बड़ी दुर्घटना विद्युत पोल के गिरने के कारण हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर को बिना खंभे के जमीन पर कुछ सीमेंटेड बना करके रखा गया है जिससे कभी ना कभी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है इस बाबत स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इतनी गर्मी के तफिस मे क्या बिजली विभाग द्वारा आंख मिचौली का खेल खेला जा रहा है वही जर्जर तार व ट्रांसफार्मर नीचे होने की वजह से किसी बङी दुर्घटना का डर हमेशा लगा रहता है। इसके बावजूद भी अब तक वह विद्युत पोल नहीं बदले गए ना ही ट्रांसफार्मर को पोल के सहारे रखने का कोई उपाय किया जा रहा है। ऐसे विद्युत पोल इस नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे हैं ।जहां पर लोग कूड़ा करकट भी फेंक दे रहे हैं ।


