शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर भेंट किया नोएडा में हेलीपैड, नेता जी ने किया उद्घाटन

शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर भेंट किया नोएडा में हेलीपैड, नेता जी ने किया उद्घाटन

नोएडा। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी सुपुत्री श्रीमती शालिनी सिंह द्वारा उन्हें स्नेह एवं सम्मान स्वरूप नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया गया।

इस हेलीपैड का विधिवत उद्घाटन स्वयं बृजभूषण शरण सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

श्रीमती शालिनी सिंह नोएडा की भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नोएडा सिटिज़न फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।