एक करोड़ की हीरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण मे दिनांक 09जनवरी को स्वाट टीम व कोतवाली की संयुक्त टीम व निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र नाथ ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अन्तर जनपदीय हेरोईन तस्कर गिरोह को

जमानिया मोड़ गाजीपुर के पास से अभियुक्तगण गंगाराम, मनोहर प्रसाद कसेरा, सुधीर कुमार राय को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 1124 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), दो प्लास्टिक की बोतल में 04 लीटर एसीटिल क्लोराइड व बिक्री का 62,100 रू0, 01 स्कूटी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली गाजीपुर में अन्तर्गत धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय टीम थाना कोतवाली, निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र नाथ सिंह मय टीम, थाना कोतवाली, उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, उ0नि0 सुनील तिवारी, सर्विलास सेल प्रभारी, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी विश्वेरगंज थाना कोतवाली गाजीपुर, उ0नि0 अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी, गोराबाजार थाना कोतवाली गाजीपुर, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा थाना कोतवाली शामिल रहे ।


