बाल स्वयंसेवक संचलन में 280 बालक गणवेश में रहे उपस्थित

बाल स्वयंसेवक संचलन में 280 बालक गणवेश में रहे उपस्थित

नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौतम नगर के बाल स्वयंसेवकों ने संचलन करते हुए रामलीला मैदान ऐच्छर से चलकर ऐच्छर गांव होते हुए,गुलमोहर (C&D) और एल्डिको रेजीडेंसी व एल्डिको मेडोज़ के पास से निकल कर वापस रामलीला मैदान पहुँचे। कार्यक्रम में उपस्थित बालक 280 गणवेश में तथा कुल संख्या 520 रही।

कार्यक्रम में अधिकारी अनिल प्रान्त प्रचारक मेरठ, जैल सिंह संघचालक गौतम नगर, कपिल भाग प्रचारक, कैलाश सह जिला व्यवस्था प्रमुख और चरण सिंह नगर कार्यवाह गौतम नगर उपस्थित रहे।

अनिल जी ने बालकों को हेडगेवार जी की बाल कथा सुनाते हए  बताया कि कैसे केशव बलिराम हेडगेवार जी ने अपने बचपन में अनगिनत समस्याओं का सामना किया,परन्तु उन्होंने हमेशा सही का साथ तथा गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे।

उसी प्रकार हम बालकों को भी हेडगेवार जी से प्रेरणा लेकर , हम हमेशा सत्य का साथ दें व दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। अनिल जी ने बताया कि सत्य का साथ देने में  समस्या आती हैं,परंतु समस्या किसके जीवन में नही आई हैं। जिन लोगों ने समस्या का सामना किया उनका नाम जुगों जुगों तक याद किया गया है। हम अपने जीवन में भ्रष्टाचार नही करेंगे व अपनी मेहनत से अपने राष्ट्र, अपने परिवार और अपना नाम ऊँचा करेंगे ऐसा सभी बालकों के संकल्प होना चाहिए।