सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन
नोएडा : २६ जनवरी २०२५: सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नोएडा में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हमारे आदरणीय चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता, विभाग प्रमुखों, संकाय सदस्यों, और छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
गणतंत्र दिवस का उत्सव ध्वजारोहण के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान की मधुर धुनों ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया ।
कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण और देशभक्ति के साथ किया गया।
सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्राओं और संकाय सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने गणतंत्र दिवस की महत्ता को प्रदर्शित किया और अपने छात्राओं को देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया।


