रजत विहार सी ब्लॉक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रजत विहार सी ब्लॉक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

नोएडा: सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें सोसायटी परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई इसके अलावा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई सभी वर्ग के महिलाए एवं पुरुष द्वारा देश भक्ति गीत गाया गया ।

सोसायटी में दिनांक 11 एवं 12 जनवरी को खेल आयोजन किया गया था उन खेलो के विजेताओं और सोसायटी के सफ़ाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बन्धु एवं प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हुए, कार्यक्रम के उपरांत भोजन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए प्राधिकारी एवं सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।