सोला में भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन सम्पन्न

सोला में भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन सम्पन्न

नई दिल्ली | जसोला स्थित डी.ए.वी. विद्यालय में रविवार को भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय हिंदू परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र रक्षा एवं लोककल्याण की कामना से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न पंचकुंडीय यज्ञ से हुआ। तत्पश्चात मंच संचालिका सृष्टि त्यागी ने सभी उपस्थित जनों को नागरिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कमांडर हरिंदर सिंह सिक्का ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञानानंद उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने हिंदू समाज में बौद्धिक चेतना, आत्मबोध और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदों से ऊपर उठकर संगठित हिंदू समाज ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बन सकता है।

सम्मेलन में पंच परिवर्तन—स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन—को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करने के विषय पर डॉ. सुधीर त्यागी, विनय त्रिपाठी एवं डॉ. चंचल पाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस सफल आयोजन में पालक अनंज त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. एस. के. पाल तथा समिति के सदस्य कुलदीप गर्ग, डॉ. शारदा शर्मा, मोहन चंद्रा, ललित कौशिक, शैलेश कुमार, शोभित श्रीवास्तव, भारती देशमुख, यश भरारा, डॉ. प्रदीप चंपावत, घनश्याम सिंह, जी.पी. द्विवेदी, तमाल मुखर्जी, उमेश दुबे, जे.जी. अबरोल, राजीव चड्ढा, सुरेंद्र गुप्ता सहित अनेक क्षेत्रीय सनातनी परिवारों की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध युवा गायिका अभिलिप्सा पांडा की भक्तिमय संगीत प्रस्तुति ने वातावरण को दिव्य एवं आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सचिव श्री देव बंसल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।