श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गूंजे कन्हैया मित्तल के भजन
नोएडा: सेक्टर-74 स्थित 'ओमाया बैंक्वेट' में आज 'श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल' द्वारा आयोजित 22वां भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं संकीर्तन महोत्सव पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने बिखेरा भक्ति का जादूकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल रहे, जिन्होंने अपनी सुमुख्य प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके साथ गौरव दत्त, दीपक सरगम और शंकर अनुरागी ने भी भजनों की अमृत वर्षा की,

जिससे पूरा पांडाल भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।दिग्गज नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान उपस्थित रहे। संस्थापक प्रधान अमित गुप्ता और चेयरमैन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन समिति और पदाधिकारियों का विशेष योगदानमीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

नारी शक्ति: आशा अग्रवाल, शिवानी गुप्ता, मीना गुप्ता, शैली अग्रवाल, स्नेह रस्तोगी, गीता गोयल, रूबी बंसल, शालिनी गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, किरण, श्वेता श्रीवास्तव, प्रांशु गुप्ता, जूली रस्तोगी, कुसुम शर्मा, स्वाति जैन, आभा जैन, मीनू विकास गुप्ता, चाहत सिंघल, नीरू गोयल, सीमा जिंदल और पारुल बंसल आदि ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।पुरुष टीम: अनुराग गुप्ता, आकाश जैन, विजय कुमार अग्रवाल, अमन गुप्ता, देवेंद्र बंसल, गौरव अग्रवाल, राजेश जिंदल, विनीत जैन, अमन गोयल, श्री वत्स अग्रवाल, अमृत गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अरुण गुप्ता, चिराग बंसल, अभिषेक मित्तल, नीरज शर्मा, अमित गुप्ता (फैंसी), उमंग रस्तोगी, एस.एन. गोयल, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गुप्ता, सागर जैन, अमन जैन, अनुज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, सौरभ सिंघल और प्रवीण वत्स के परिश्रम से कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ।भक्तों के लिए विशेष सुविधाएंभक्तों की सुविधा के लिए लगभग 2500 लोगों हेतु विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए डॉक्टर्स की टीम और जूते-चप्पल सुरक्षित रखने हेतु शू-स्टैंड का भी विशेष प्रबंध रहा। देर रात तक चले इस संकीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।


