लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

नोएडा।  सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, इस अवसर पर सुंदर काण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा के उपरान्त हनुमान जी से संबंधित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम बहुत सफल रहा जिसमें छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सही उत्तर देने वाले बच्चों को मंदिर समिति ने पुरस्कृत भी किया।
वहीं हनुमान जी को जन्मदिन पर 56 भोग और फ्रूट केक का भोग लगाया गया।

मंदिर समिति के आर एन गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ, आर के भट्ट, हरीश सभरवाल, अम्बेश भांबरी, संजीव बाँधा व मंदिर महिला मंडल के सदस्य भक्तों के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। 

हनुमान जन्मोत्सव की समस्त व्यवस्था मंदिर समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी हरीश सभरवाल के निर्देशन में सफलता पूर्वक निभाई गई।