संघ के शताब्दी वर्ष में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
नोएडा। संघ के शताब्दी वर्ष में आज सेक्टर 39 में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू धर्म ,हिन्दू संस्कृति एवं समाज में परस्पर प्रेम सहयोग एवं स्वाभिमान का संरक्षण करना है। सम्मेलन में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने देश भक्ति एवं सनातन धर्म के गीतों से समा बांध दिया। वरिष्ठ अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंदगिरी महाराज ने सनातन धर्म के लिए जागृत किया।

संदीप विरमानी ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने देश भक्ति एवं सनातन धर्म के गीतों से समा बांध दिया वरिष्ठ अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंदगिरी महाराज ने सनातन धर्म के लिए जागृत किया।

मुख्य वक्ता महेश बाबू गुप्ता ने संघ के द्वारा 100 वर्ष में देश एवं हिन्दू धर्म के लिए किए कामों के बारे में बताया कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय ने पर्यावरण संरक्षण के सरल उपाय बताए। मुख्य अतिथि संजय डावर ने आयोजन की प्रशंसा की।
सेक्टर की हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, आरडब्लूए व सनातन धर्म मंदिर समिति के प्रयासो से सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। मंच संचालन श्रीमती नीरजा सिंघल और संघ के रमेश शर्मा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।


