संभागीय परिवहन कार्यालय पर ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई

संभागीय परिवहन कार्यालय पर ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर पर नोएडा ऑटो यूनियन व नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट यूनियन की आयोजित पंचायत से पहले प्रशासनिक अधिकारियों व यूनियन के पदोधिकारियों की संभागीय परिवहन कार्यालय पर ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई।

प्रसाशन की तरफ़ से बैठक में आरटीओ अरुण कुमार, डीसीपी हरिश्चंद्र एआरटीओ डा० सियाराम वर्मा व भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश महासचिव चौधरी बीसी प्रधान, परिवहन मन्त्री व आटो यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, वेदपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया, संयोजक प्रेमसिंह भाटी आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों व यूनियन पदोधिकारियों की बैठक तय हुआ कि, कल दिन बुधवार 26 अप्रैल को परिवहन समिति के अध्यक्ष मेरठ मण्डल के कमिश्नर से मुलाक़ात कर अवगत कराया जाएगा। जिसमें आरटीओ अरुण कुमार, एआरटीओ डा० सियाराम वर्मा व यूनियन के पदोधिकारी मौजूद रहेंगे। 

नोएडा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया बताया कि मेरठ कमिश्नर से बैठक में समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ तो अगले ही दिन नोएडा संभागीय परिवहन कार्यालय पर अनिश्चितक़ालीन आन्दोलन किया जाएगा। बैठक के बाद पंचायत को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक मे बीसी प्रधान, वेदपाल चौधरी, ओमप्रकाश गुर्जर,राजबीर मुखिया , विनोद भडाना ,योगेश वर्मा, रहीसुद्दीन , अनिल प्रजापति, महेश तंवर, मुख़्तार प्रजापति , पुष्पेंद्र, कुलदीप पाल , मोहम्मद जायद, रामखिलाडी यादव, इन्द्र प्रधान, जय सिंह, ब्रजपाल इत्यादि मौजूद रहे ।