एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण
नोएडा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण 22 जुलाई 2024 को भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में और महिला मोर्चा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी के नेतृत्व में रजत विहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांता कर्दम निवर्तमान राज्य सभा सांसद एवं नोएडा महानगर प्रभारी उपस्थित रहीं और सभी के साथ वृक्षारोपण किया

इस मौके पर कांता कर्दम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए और अपनी प्रकृति को बचाने के लिए हम सभी को वृक्ष लगाने चाहिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम इस मुहिम के साथ शुरू किया गया है कि जिस प्रकार हम अपनी मां का ख्याल रखते हैं इस प्रकार हमें अपने द्वारा लगाए गए पेड़ का भी ख्याल रखना है और उसे पूर्ण विकसित न हो जाने तक उसकी देखभाल करनी है तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं ।
इस मौके पर विशेष रूप से महानगर महामंत्री गणेश जाटव और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव की गरिमामई उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी बहनों के साथ मंडल अध्यक्ष बहने भी उपस्थित रहीं। मुख्य रूप से शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता , नीता वाजपेई,रेखा सिंह,ममता तिवारी, रेनू बाला शर्मा, मंजू शर्मा शारदा सिंघल, शारदा पुष्प, सरिता सिंह,पूनम सिंह,साइमा चौधरी, ज्योति सक्सेना, ममता सिंह, आशा पोद्दार, किरन कुशवाहा, गुड्डी बिस्ट , गुड़िया भदौरिया, आरती सिंह आदि बहनों ने मिलकर अपने -अपने मां के नाम का एक-एक पौधा लगाया।


