संयुक्त किसान मोर्चा एवम किसान मजदूर मोर्चा ने किया साझा सम्मेलन

संयुक्त किसान मोर्चा एवम किसान मजदूर मोर्चा ने किया साझा सम्मेलन

आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा का साझा सम्मेलन नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुआ जिसमें देशभर से 150 से अधिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। सम्मलेन में मुख्य तौर पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा, कर्नाटक एग्रीकल्चर प्राइस कमीशन के पूर्व चेयरमैन प्रकाश कामारेडी आदि ने MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर विस्तार से तथ्यों के साथ बात रखी और कहा कि यदि सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो MSP गारंटी कानून बनाने के लिए देश में पर्याप्त आर्थिक संसाधन मौजूद हैं।

सम्मेलन की शुरुआत किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने करी एवम समापन सरवन सिंह पंधेर ने अपने सम्बोधन से किया। आज मुख्य तौर पर कर्नाटक से क़ुर्बुरु शांताकुमार, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, पी आर पांड्यन, लखविंदर सिंह औलख, सुखजिंदर खोसा, अमरजीत मोहड़ी, प्रह्लाद कारवड़िया, ज़फर खान मेवाती, सुरजीत सिंह फूल राजिंदर चहल, हरपाल चौधरी, अनिल तालान, अनीश खटकड़, मनिंदर मान, रंजीत राजू, कपिल सिद्धू, अमरजीत राडा, सतनाम बगड़िया, सुखजीत सिंह, बलदेव सिंह सिरसा, गुरमणित मांगट, गुरदास सिंह, हरसुलिन्दर सिंह, अनिल श्योपुर, गुरिंदर भंगू, सुखदेव सिंह भोजराज, पीटी जॉन, रमनदीप मान, आनंद कुमार, आरनन्द कुमार, परमजीत सिंह, हामिद मलिक, अशोक बल्हारा आदि मौजूद रहे। 

आज सम्मेलन में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा ने निम्नलिखित फैंसले लिए - 

1 अगस्त को MSP गारंटी कानून के पक्ष में एवम किसानों के हत्यारे अधिकारियों को राष्ट्रपति मैडल दिए जाने के खिलाफ देशभर में जिला मुख्यालयों तक मार्च कर के भाजपा के पुतले जलाए जलाएंगे। 

15 अगस्त को किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर में जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे एवम 3 नए कानूनों बी.एन.एस. की कॉपियां जलाई जाएंगी। 

31 अगस्त को किसान आंदोलन - 2 के 200 दिन पूरे होने पर किसानी मोर्चों पर बड़ी महापंचायत आयोजित करी जाएंगी। 

किसान आंदोलन को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के लिए 3 किसान महा पंचायत देशभर में आयोजित करी जाएंगी। पहली 1 सितम्बर को  उत्तर प्रदेश के संभल में, दूसरी 15 सितम्बर को हरियाणा के जींद जिले की उचाना मंडी में एवम तीसरी 22 सितम्बर को कुरुक्षेत्र की पिपली मंडी में आयोजित करी जाएंगी।