मिशन रुरल लाइब्रेरी के तहत एसीपी रजनीश वर्मा ने किया बच्चों को मोटीवेट
नोएडा। “मिशन रुरल लाइब्रेरी” की सबसे पहली पुस्तकालय “झुंडपुरा लाइब्रेरी” पर नॉएडा पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त-2 रजनीश वर्मा ने पहुँचकर लाइब्रेरी के सभी बच्चों को मोटिवेट किया। रजनीश वर्मा ने विद्यार्थियों को सफलता के रहस्य बताए और उन सब बारीकियों को समझाया जिससे बच्चों को उनकी तैयारी में मदद मिल सकती है।

झुंडपुरा लाइब्रेरी के संचालक इंजीनियर रामवीर तंवर ने बताया की गाँव की लाइब्रेरी पर समय समय पर ऐसे मोटिवेशनल सेशन होते रेहते हैं जिससे बच्चों में होंसला बना रहता है।

गाँव की लाइब्रेरी सभी के लिए मुफ़्त है,यहाँ कोई भी आकर अध्ययन कर सकता है एवं किताबे इशू कर सकता है।
इस मौक़े पर गाँव के रोशन तंवर,अंजलि सचदेवा,.पवन यादव, उमेश बैसोया कुछ साथ साथ 73 विध्यार्थी मौजूद रहे।


