छापेमारी करने गई टिम का अराजक तत्वों ने किया टायर पंचर
गाजीपुर बिरनो: बिरनो थानांतर्गत तिवारीपुर में सोमवार की शाम बिजली विभाग की टीम व उप खण्ड अधिकारी व कर्मचारीयों के गाड़ियों का अज्ञात अराजक तत्वो ने टायर पंचर व क्षतिग्रस्त भी कर दिया ।
ईस मामले पर जानकारी देते हुए जंगीपुर उपखंड अधिकारी शेखर सिंह ने अज्ञात अराजक तत्वो के खिलाफ तहरीर भी दिया है।

बिजली विभाग की जंगीपुर उप खण्ड अधिकारी शेखर सिंह ने बताया की अपने टिम मे अवर अभियंता महबूब अहमद, और कर्मचारियों के साथ तिवारीपुर गांव में बिजली चोरी व कटिया कनेक्शन पर कार्रवाई के लिए छापामार कार्रवाई करने के लिए निकले थे। इसी दौरान जांच टीम अपनी गाड़ी को एक स्थान पर खड़ी कर गांव में चेकिंग कर रही थी जब वापस आकर अपनी गाड़ी के पास पहुंची तो पाया कि अराजक तत्वों ने विभागीय कार के टायर को पंचर कर दिया था साथ ही लाइनमैन की मोटरसाइकिल का हेड लाइट भी तोड़ दिया था और पास में खड़ी गाड़ियों को भी पंचर कर दिया था किसी तरह गाड़ी को सही कर नजदीकी थाना बिरनो पहुंचे और अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर भी दिया इस मामले की जानकारी देते हुए विरनो थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आरोपी अराजक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।


