अवैध असलहा से किया फायर, अब हुआ गिरफ्तार

अवैध असलहा से किया फायर,  अब हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर थाना करीमुद्दीनपुर क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद हामिद अली पुत्र मजम्मिल हुसैन निवासी मौरा थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर द्वारा ने बताया कि मेरे घर में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों को मेरे मौसी का लड़का व ग्रामीणों द्वारा घेर लिया गया है जिससे 01 चोर द्वारा अवैध असलहे से फायर कर दिया गया जिसकी गोली मेरे मौसी के लड़के राशिद जमाल पुत्र राशिद जमाल उम्र 22 वर्ष निवासी मौरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के बाएं हाथ में लगी है, फायर करने वाला एक चोर जीता मुसहर पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ मुसहर निवासी बिशनपुर गंधपा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को पकड़ लिया गया है तथा वह जिस असलहे से फायर किया था वह असलहा भी मौके से बरामद कर लिया गया है इस घटना की जानकारी देते हुए करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बताया की मामला संज्ञान में आया है संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।