ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में हुआ हादसा, मेड के सिर पर गिरा RCC का टुकड़ा, लगे 12 टांके
नॉएडा : सेक्टर-107 स्तिथ ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में बड़ा हादसा एल टावर की 8वीं मंजिल से RCC का बड़ा टुकड़ा गिरा, 4 सोसाइटी निवासी बाल-बाल बचे लेकिन एक मेड नीलम के सिर पर टुकड़ा लगने से गंभीर चोट आई और 12 टांके लगे।
सोसाइटी निवासी वर्षों से खराब निर्माण, गिरते प्लास्टर/RCC और संरचनात्मक खतरों की शिकायत कर रहे हैं। Structural Audit में कई कॉलम “High Risk” पाए गए, फिर भी 10 महीनों से मरम्मत नहीं हुई क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है?


