अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न, राधा कृष्ण गर्ग बने तीसरी बार अध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न, राधा कृष्ण गर्ग बने तीसरी बार अध्यक्ष

नोएडा। अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की तृतीय पंचवर्षीय कार्यकारिणी 2026-2031 के लिए चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 एवं चुनाव की तारीख 30 अगस्त 2026 थी किन्तु नामांकन की तिथि 23 अगस्त 2026 की रात्रि तक उक्त तीनों पदों के लिए सिर्फ एक एक प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया इस लिए तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की जाती है जिन प्रत्यासियों को निर्विरोध चुना गया है उनके नाम इस प्रकार हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कुमार गोयल एडवोकेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के निर्विरोध रूप से चुने जाने पर उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से नव निर्वाचित पदाधिकारियों का बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, नोएडा विधायक के भाई अनिल सिंह, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायिका बिमला बाथम वैश्य, डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एन. पी. सिंह, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूल चंद गुप्ता, GNIOT के चेयरमैन राजेश गुप्ता, डी. के. मित्तल, डी. पी. गोयल, सत्य नारायण गोयल, बलराज गोयल, सुरेश गुप्ता, डॉ वी. के. गुप्ता, डॉ डी. के. गुप्ता, विनय अग्रवाल, एम. एम.  अग्रवाल, रोहतास गोयल, सीमा गोयल,मनोज गोयल साइकिल वाले, मनोज गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल, अतुल गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, टी. एन. गोविल, सचिन अम्बावत, संजय वाली, कनक लता पोरवाल, पिंकी सिंह तोमर, सपना पोरवाल, पूनम गुप्ता एड, अजय गुप्ता आदि बहुत लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुधीर चन्द्र पोरवाल ने किया।