उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आर्या फैशन्स के मध्य महत्वपूर्ण MOU हस्ताक्षरित
ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आज जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रतिष्ठित संस्थान आर्या फैशन्स के मध्य रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर किए गए।
इस MOU का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश में रोजगार सृजन को गति मिल सके।

आर्या फैशन्स पिछले 2 वर्षों से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत है। इस अवधि में संस्थान ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के कई युवाओं को इंटर्नशिप, ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं CEO डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि "हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्या फैशन्स पर विश्वास जताते हुए हमारे साथ MOU किया है। हम आगे भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार मिशन एवं अन्य सभी योजनाओं के अंतर्गत पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।"_
जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री ने कहा कि "इस प्रकार के MOU अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। इससे और अधिक उद्योग आगे आकर सरकार के रोजगार मिशन में अपने प्रयासों एवं योगदान को दर्शाएंगे।"
कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों, MSMEs एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


