विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा वार्षिक खेल कूद महोत्सव का हुआ आयोजन

विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा वार्षिक खेल कूद महोत्सव का हुआ आयोजन

नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्रों द्वारा वार्षिक खेल कूद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लैंप जलाकर किया गया। तत्पश्चात नन्हे मुन्नों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।इसमें एलकेजी के 199 छात्रों ने प्रतिभागिता की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या वीरा पांडेय एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। छात्रों ने योग प्रस्तुत किया और चन्द्र नमस्कार प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वागत गीत के बाद विभिन्न रेस हुई। बटरफ्लाई रेस, बैलून रेस,डक रेस, अभिभावकों से खेलों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। सभी ने बहुत उत्साह से भाग लिया।