जोधपुर चैंपियनशिप में वाईएसएस फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार को स्वर्ण पदक जबकि दिव्या शाक्या ने जीता कांस्य पदक

जोधपुर चैंपियनशिप में वाईएसएस फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार को स्वर्ण पदक जबकि दिव्या शाक्या ने जीता कांस्य पदक

वीरेंद्र कुमार का तुर्की की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। राजस्थान के जोधपुर में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित छठी एचएसएफआईए राष्ट्रीय हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 में नोएडा वाईएसएस फाउंडेशन खेल प्रकोष्ठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में वीरेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक तथा दिव्या शाक्या ने कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश सहित फाउंडेशन का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

जानकारी देते हुए सचिन ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र कुमार का तुर्की में आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने वीरेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन उनके खेल कैरियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वाईएसएस फाउंडेशन दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के सम्मान में विशेष खेल उपलब्धि सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वाईएसएस फाउंडेशन युवा खिलाड़ियों को उचित मंच, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि फाउंडेशन के संरक्षक एनके अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और वीरेंद्र कुमार के अंतर्राष्ट्रीय चयन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इधर वाईएसएस फाउंडेशन परिवार ने वीरेंद्र कुमार एवं दिव्या शाक्या को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।